इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी वर्ज मोटरसाइकिल्स इस बाइक को तैयार कर रही है। बाइक में सॉलिड चार्जिंग सुविधा होने का दावा किया जा रहा है। समझ जाइए कि 10 से 15 मिनट की चार्जिंग करके आप दिल्ली से लखनऊ तक की यात्रा कर सकेंगे। ये टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बाइक दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

 

खास बात है कि 15 मिनट की चार्जिंग करके आप 500 किमी. तक की यात्रा कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनी वर्ज मोटरसाइकिल दुनिया की पहली सॉलिड स्टेट बैटरी चलित बाइक का निर्माण कर रही है। ये इलेक्ट्रिक बाइक के इतिहास में एक अहम कदम है क्योंकि इस इलेक्ट्रिक बाइक में बैटरी डेवलपमेंट के लिए लंबे समय से इंतजार किए जाने वाले फास्ट चार्जिंग की सुविधा होने का दावा किया जा रहा है। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये इलेक्ट्रिक बाइक के लिए एक नए युग की शुरुआत हो सकती है।

 

फिनलैंड की कंपनी ने टेक्नोलॉजी फर्म डोनट लैब के साथ मिलकर इस नए इलेट्रिक बाइक को डेवलप कर रही है। वर्ज का दावा है कि सॉलिड स्टेट बैटरी की वजह से बाइक में चार्जिंग बहुत तेजी से होगी। इसमे लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में राइडिंग रेंज लगभग दोगुनी होने का दावा किया जा रहा है। बता दें, इस इलेक्ट्रिक बाइक की कस्टम डिलीवरी इसी साल अगले कुछ महीनों में शुरू होने वाली है।  


सॉलिड स्टेट बैटरी चलित बाइक की कीमत

 

कंपनी वर्ज मोटरसाइकिल्स का दावा है कि इसने इसे प्रोडक्शन के लिए तैयार बाइक में इंटीग्रेट करके एक कदम आगे बढ़ाया है। कंपनी का कहना है कि अपग्रेड बैटरी टेक्नोलॉजी से बाइक की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी यानि आम आदमी के लिए ये बाइक बजट फ्रेंडली है।

 

वर्ज मोटरसाइकिल्स के CEO टुओमो लेहतिमाकी ने कहा- 'बाइक में सॉलिड स्टेट बैटरी का इस्तेमाल एक ऐतिहासिक सफलता है। डोनट लैब के लिए डेवलपमेंट, टेस्टिंग, वैलिडेशन का काम इस स्टेज पर पहुंच गया है कि इस टेक्नोलॉजी को वर्ज TS प्रो के लेटेस्ट वर्जन में इस्तेमाल किया जा सकता है। सॉलिड तार्जिंग के कारण ये बाइक 10 मिनट की चार्जिंग में 300 किमी. की यात्रा करने में समर्थ है। कंपनी का दावा है कि इस बैटरी को पूरी लाइफटाइम चलने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।'