दिल्ली-NCR  में एक्यूआई में बढ़ोतरी के बाद लोग इलेक्ट्रिक वाहन की ओर आकर्षित होने लगे हैं। ये पेट्रोल से होने वाले खर्च से भी छुटकारा दिलाती है। ये वाहन बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध होते हैं और इको-फ्रेंडली भी हैं।
ऐसे में इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

 

बैटरी और रेंज की सही जानकारी लें

 

इलेक्ट्रिक बाइक खरीदते वक्त ध्यान रहे कि बाइक की बैटरी और रेंज की सही जानकारी जरूर ले लें। अलग-अलग मॉडल में बैटरी क्षमता और चार्जिंग सिस्टम अलग-अलग होता है। बाइक खरीदने से पहले जरूर देखें कि बाइक फुल चार्ज में कितने किमी. तक चल सकती है। ये भी सुनिश्चित करें कि रोजमर्रा की जरूरत के लिए ये रेंज ठीक है कि नहीं। इसके बाद ही बाइक खरीदने की सोचें।


चार्जिंग टाइम और चार्जिंग सुविधा


इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज करने में लगने वाला समय बेहद महत्वपूर्ण है। कुछ बाइक फुल चार्जिंग में 3-4 घंटे का समय लेती है। वहीं कुछ को ज्यादा समय लगता है। ये भी देखें कि घर पर चार्जिंग संभव है या नहीं और आसपास चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध है या नहीं।


परफॉर्मेंस और स्पीड पर ध्यान दें

 

इलेक्ट्रिक बाइक की परफॉर्मेंस और स्पीड रिव्यू भी चेक करें। बाइक की स्पीड, पिक-अप और मोटर पावर पर जरूर गौर करें। कम स्पीड वाली बाइक रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ठीक हो सकती है, लेकिन हाईवे या लंबी दूरी के लिए बेहतर परफॉर्मेंस जरूरी होना ही चाहिए, ये भी सुनिश्चित करें।

 

सर्विस नेटवर्क और वारंटी


इलेक्ट्रिक बाइक की सर्विस नेटवर्क और वारंटी पॉलिसी खरीदने से पहले जरूर चेक करें।

 

कीमत और सरकारी सब्सिडी

 

इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत पेट्रोल बाइक से थोड़ी ज्यादा हो सकती है लेकिन सुनिश्चित करें कि सरकारी सब्सिडी और कम रनिंग कॉस्ट इसे लंबे समय में फायदेमंद बनाती है। खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें किआपके राज्य में कौन-सी सब्सिडी मिल रही है।