भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कम्पोजर पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण शादी टाल दी गई। हालांकि अब सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा तेज हो गई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि शादी रुकने की वजह सिर्फ स्मृति के पिता की तबीयत नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक और बड़ा विवाद छिपा है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट ने इस पूरे मामले में नया मोड़ ला दिया। रेडिट पर शेयर की गई एक कथित चैट में दावा किया गया है कि पलाश मुच्छल एक महिला मैरी डी’कोस्टा से फ्लर्ट करते नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार, डी’कोस्टा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन चैट्स के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए थे, जहां पलाश उनकी लुक्स की तारीफ कर रहे थे और मिलने की बात भी कर रहे थे।

 

वायरल चैट के मुताबिक, जब महिला ने स्मृति मंधाना के साथ उनके रिश्ते पर सवाल किए, तो पलाश ने इसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप बताया और कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है क्योंकि दोनों 3 से 5 महीने में एक बार ही मिलते हैं। इस कथित चैट में पलाश ने मिलने और साथ में स्विमिंग करने की बात भी कही।

 

हालांकि, इन स्क्रीनशॉट्स की न तो कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है और न ही यह कहा जा सकता है कि ये असली हैं। कई यूजर्स का दावा है कि चैट्स AI से भी बनाई जा सकती हैं। Theheadlineshindi ने भी इन चैट्स की पुष्टि नहीं की है।

 

इस विवाद पर स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। वायरल होने के बाद रेडिट ने भी यह पोस्ट डिलीट कर दी। इससे पहले पलाश की बहन पलक मुच्छल ने बताया था कि शादी सिर्फ स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण स्थगित की गई है।

 

वायरल चैट 

इस पूरी घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस लगातार इस मामले पर अपडेट चाहते हैं।