मुस्ताफिजुर रहमान विवाद के बीच अब बांग्लादेश ने एक्शन लेते हुए बड़ा फैसला लिया है। बांग्लादेश में IPL टेलीकास्ट को बैन करने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि बीते दिनों BCCI ने मुस्ताफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने का आदेश दिया था।
मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL की मिनी नीलामी के दौरान 9.20 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ा था। मुस्ताफिजुर रहमान अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। मुस्ताफिजुर को IPL से बाहर किए जाने वाले विवाद के बाद अब बांग्लादेश ने तीखा जवाब दिया है। बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के प्रसारण और प्रचार पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया। ये फैसला बांग्लादेश में तत्काल प्रभाव से लागू भी हो चुका है और अगले आदेश तक जारी रहेगा।
BCCI के फैसले से बांग्लादेश दुखी
बांग्लादेश सरकार का मानना है कि BCCI के इस फैसले ने बांग्लादेश की जनता को दुखी और आहत किया। लोगों की भावनाओं के मद्देनजर IPL को तत्काल आदेश से बैन किया जा रहा है। बता दें मुस्ताफिजुर रहमान को अचानक IPL से बाहर करने के बाद ये विवाद का विषय बना हुआ है। अब IPL टेलीकास्ट पर बैन ने इस पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। इससे ये साफ हो रहा है कि अब ये विवाद गर्माता जा रहा है और कूटनीतिक संवेदनशीलता का मुद्दा बन चुका है। हालांकि BCCI ने मुस्ताफिजुर रहमान को हटाने के पीछे सीधे तौर पर भारत-बांग्लादेश संबंधों की मौजूदा स्थिति का जिक्र नहीं किया लेकिन ये जरूर संकेत दिया कि ये निर्णय व्यापक घटनाओं से प्रभावित है।
बता दें कि IPL से मुस्ताफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीते शनिवार अहम बैठक बुलाई थी जिसमें सर्वसहमति से ये फैसला लिया गया था कि बांग्लादेश की राष्ट्रीय टीम भारत की यात्रा नहीं करेगी। बता दें आपको कि ये टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होना है।









