विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलने उतरे विराट कोहली अब मैच नहीं खेलेंगे। BCCI के निर्देशों के बाद ये फैसला लिया। दो मैचों में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मैच में शतक तो दूसरे मुकाबले में अर्धशतक जड़कर अच्छी बाजी मारी। आज 6 जनवरी को विराट कोहली एक और मेच खेलेंगे लेकिन फिर कोई टूर्नामेंट में नहीं दिखाई देंगे। वे अब सीधे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों में खेलेंगे।

 

विराट ने खेली शानदार बाजी

 

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उनका प्रदर्शन दमदार रहा। विजय हजारे ट्रॉफी में न खेलने का फैसला अंतिम समय पर लिया गया है। ये मुकाबला आज 6 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा। विराट कोहली ने 2 मैचों में आंध्र प्रदेश और गुजरात के खिलाफ मैच खेला जिसमे उन्होंने 131 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, वहीं दूसरे मुकाबले में 77 रन बनाए। उन्होंने दिल्ली ने लगातार दो जीत दर्ज की।

 

...इसलिए नहीं खेलेंगे मैच

 

BCCI के मुताबिक, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को कम से कम 2 विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलना अनिवार्य है। विराट ने 2 मैच खेल लिया। अपनी पारियों के दौरान उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की और सबसे तेज 16000 लिस्ट-ए रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब विराट कोहली सीधे न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज में नजर आएंगे। फैंस को उनका बेसब्री से इंतजार है।

विराट कोहली का अचानक यू-टर्न लेना हर किसी के लिए चौंकाने वाला है लेकिन अब उन्हें न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेलते जल्द देखा जाएगा। इस वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होने वाली है। ऐसे में दिल्ली की ओर से रेलवे के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के ग्रुप-डी मुकाबले में वे नहीं खेलेंगे। इस बात की पुष्टि दिल्ली टीम के हेड कोच सरनदीप सिंह ने की है।

 

न्यूजीलैंड सीरीज पर सबकी नजर

 

विराट कोहली, ऋषभ पंत और हर्षित राणा, तीनों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। ऐसे में विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।