बता दें कि कुछ दिनों से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर करने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। बांग्लादेशी खिलाड़ी को IPL से बाहर करने के बाद अब BCB ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था। साथ ही ICC से अपने सभी मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी। लेकिन ICC ने साफ तौर पर कह दिया है कि अब सभी मैच भारत में खेलने पड़ेंगे नहीं तो अंक गवाने पड़ेंगे।

 

मुस्तफिजुर रहमान को लेकर ये है विवाद


पिछले साल 16 दिसंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 
9.20 करोड़ में खरीद लिया था। लेकिन उसके तुरंत बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्ते बिगड़ने लगे।  बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण विवाद जब और गर्माने लगा तो BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी। जिसके बाद इस साल 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।

 

क्या है पूरा विवाद?


16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक बांग्लादेश में 6 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।

बता दें कि, बांग्लादेश सरकार ने पूरे देश में IPL के प्रचार और प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया है। T20 वर्ल्ड कप में बाग्लादेश को ग्रुप-C में रखा गया है। बांग्लादेश की टीम  7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला करने वाली है। वहीं टीम का आखिरी मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल से होना तय है।