T 20 world cup से बाहर होने के बाद शुभमन गिल की प्रतिक्रिया सार्वजनिक रूप से सामने आई। शुभमन को जब आने वाले T 20 मैच में जगह नहीं मिली तो ये उनके फैंस के लिए बहुत चौंकाने वाली खबर थी। शुभमन गिल लंबे समय से शानदार फॉर्म में चल रहे थे। T 20 world cup से बाहर होने के बाद शुभमन गिल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की।

 

'एक खिलाड़ी हमेशा देश के लिए...'- शुभमन गिल

 

शुभमन गिल ने अपने सोशल मीडिया X पर अपनी बात रखते हुए कहा कि किस्मत में जो लिखा होता है, वो आपको जरूर मिलता है। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो वर्ल्ड कप खेले, लेकिन जब वो सपना पूरा नहीं होता तो बहुत दर्द होता है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इससे उन्हें सीख मिली है कि आगे और बेहतर करने को लेकर वे प्रयासरत हैं।

 

टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

 

शुभमन गिल भले ही T 20 world cup में नहीं खेल रहे लेकिन उन्होंने टीम इंडिया को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। शुभमन गिल ने कहा कि वे दिल से टीम इंडिया की सफलता की कामना करते हैं, वे एक फैन की तरह टीम इंडिया को सपोर्ट करेंगे।

 

युवा और आक्रामक खिलाड़ियों पर भरोसा

 

गौरतलब है कि इस बार टीम इंडिया में युवा और आक्रामक खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया है। ऐसे में शुभमन गिल का नाम टीम में न होना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। हालांकि गिल ने अपनी प्रतिक्रिया में ये भी इशारा किया कि वे इस फैसले से टूटे नहीं है। क्रिकेट में उतार, चढ़ाव आते रहते हैं और यहीं इस खेल की खूबसूरती भी है।

 

शुभमन गिल का ये बयान हर किसी को ग़मजदा कर गया। अब सभी की नजरें उनके अगले प्रदर्शन पर टिकी हैं। बता दे, शुभमन गिल की इस प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया है कि वे इस फैसले से टूटने वाले नहीं हैं