पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के सभी मैच पाकिस्तान में करवाने की पेशकश रखी। इसे लेकर उसने ICC से बात की। 

 

16 दिसंबर को हुए IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। जिसके बाद अचानक बांग्लादेश में हिंदुओं को लेकर भड़की हिंसा के बीच BCCI ने KKR को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर को टीम से बाहर निकालने के आदेश दिए। इस निर्णय के विरोध में बांग्लादेशी सरकार ने टी-20 वर्ल्ड कप के सभी प्रचार और टेलीकास्ट को अपने देश में बैन कर दिया। BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी, इसके बाद 3 जनवरी को KKR ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया।

 

मुस्तफिजुर को टीम ने बाहर करने को लेकर बांग्लादेश में गहरा रोष है। बांग्लादेश की टीम ने अपने सभी मैच भारत में नहीं खेलने का फैसला लिया साथ ही वेन्यू बदलने की मांग को लेकर ICC को मेल भी कर दिया। लेकिन ICC ने इससे साफ मना किया। इस बीच अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भी एंट्री हो चुकी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के सभी मैच पाकिस्तान में करवाने की पेशकश रखी। इसे लेकर उसने ICC से बात की। 

 

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के सभी मैच पाकिस्तान में करवाने की पेशकश रखी है। PCB ने इस बात की पेशकश ICC के सामने की। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। 

 

ग्रुप-C में है बांग्लादेशी टीम

 

T-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप-C में स्थान दिया गया है। टीम 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलने वाली है। ये तीनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने हैं। इसके अलावा, बांग्लादेश का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ निर्धारित है। अब आने वाले समय में देखना ये है कि क्या बांग्लादेश के सभी मैचों को लेकर वेन्यू यूही बना रहेगा या इसमें बदलाव किए जाएंगे।