कच्छ में अदानी ग्रुप बड़ा निवेश करने की तैयारी में है। ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदानी ने कहा कि अगले 5 सालों के भीतर गुजरात के कच्छ में कुल 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाना तय हुआ है। ये ऐलान VGRC के दौरान की गई। इस दौरान पीएम मोदी समेत कई उद्योगपति भी शामिल थे।
रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
करण अदानी ने बताया कि इससे कच्छ में रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। औद्योगिक परिस्पर्धा, सतत विकास और ऊर्जा सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि इस क्षेत्र में अदानी ग्रुप पहले से ही निवेश के कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है।
अदानी ग्रुप ने ये बात स्पष्ट कही कि ये सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि भारत की वैश्विक प्रतिबद्धता की निशानी है। साथ ही साथ अदानी ग्रुप मुंद्रा पोर्ट की क्षमता को 10 सालों में दोगुना करने की तैयारी में है।
गुजरात ने हुई अदानी ग्रुप की शुरुआत
करण अदानी ने कहा कि गुजरात ही अदानी ग्रुप की कर्मभूमि है, इसी राज्य से ग्रुप ने अपनी यात्रा शुरू की। जैसे-जैसे भारत विकसित भारत 2047 की दिशा में आगे बढ़ रहा है, अब कच्छ क्षेत्र का विकास भी उतना ही महत्वपूर्ण हो चुका है।
विश्लेषकों का भी यही मानना है कि इस बारे निवेश से कच्छ क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे भारत में विकास को बढ़ावा मिलेगा।
भारत विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा
करण अदानी ने कहा कि भारत आज इन्वेस्टमेंट और मैन्युफैक्चरिंग के लिए दुनिया भर में जाना जा रहा है। ऐसे समय में भी जब दुनिया वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता का सामना कर रही है तो भारत स्थिर है। एक दशक से ज्यादा समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और फिर 2014 से अब तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के काम की करण अदानी ने सराहना की। कहा कि उनके निर्णय ने गुजरात में उद्योगों का फलने फुलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।









