अंडा हमारे सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन हर रोज बॉइल अंडा खाना हमारे टेस्ट को बिगाड़ देता है। ऐसे में आप अंडे के कई अन्य डिश ट्राई करें जो सचमुच टेस्ट में लाजवाब लगते हैं। इससे आपकी सेहत भी बनी रहेगी और आपका टेस्ट भी अच्छा बना रहेगा।
अब आप खाने की प्लेट में कुछ नया, टेस्टी और झटपट बन जाने वाली रेसिपी ट्राई करें जो आपको खुश कर देगी क्योंकि इसका टेस्ट लाजवाब है।
एग चीज ऑमलेट रोल
एग चीज ऑमलेट रोल ब्रेकफास्ट के लिए सबसे टेस्टी और हैल्दी ऑपशन है। झटपट बनने वाले इस डिश को बनाने बेहत आसान है और इसमें ज्यादा सामग्री भी नहीं लगती। इस डिश में अंडे के साथ चीज़ का कॉम्बिनेशन मजेदार लगता है। रॉयल टेस्ट के साथ प्याज, शिमला मिर्च और हल्के मसाले इस डिश में चार चांद लगा देते हैं। ये डिश बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। खास बात ये भी है कि इसे आप टिफिन के लिए भी तैयार कर सकते हैं जो जल्दी बन जाएगी।
एग भुर्जी के स्वाद में है दम
अंडेसे बनी एग भुर्जी खाने में बड़ी ही स्वाजिष्ट होती है। साथ ही साथ अगर उसमें देसी तड़का लग जाए तो मजा दोगुना हो जाता है। सरसों के तेल में जीरा, लहसुन, प्याज और हरी मिर्च का तड़का लगाकर बनाई गई एग भुर्जी खाने में बेहद लाजवाब लगती है। इसे आप रोटी, पराठे और ब्रेड के साथ खा सकते हैं। दाल, चावल के साथ भी देसीअंदाज में खाना अच्छा लगता है। ऑफिस से लौटकर जल्दी कुछ बनाना हो तो ये डिश बेस्ट है।
बचे हुए चावल से बनाएं एग फ्राइड राइस
रात के बचे हुए चावल को यूं खाने का तो मन नहीं करता लेकिन जब इसमें अंडे और प्याज का तड़का लगेगा तो सब कुछ बढ़िया लगंगा। इसे बनाने के लिए अंडे को हल्का भूनकर सब्जियों और सोया सॉस के साथ चावल में मिलाया जाता है। ये डिश दिखने में जितनी सिंपल है, स्वाद में उतनी ही कमाल की है। इसे बनाना आसान है और बाहर के चाइनीज फूड को भी ये फेल कर देता है।
एग करी और चावल के मजे
दोपहर में लंच का टाइम है और समझ नहीं आ रहा कि क्या बनाया जाए तो झटपठ एकदम सस्ते और हैल्दी अंदाज में आप एग करी ट्राई कर सकते हैं। ये चावल के साथ खाने में बहुत लाजवाब लगती है। रेज-रेज दाल सब्जी से हटकर आप ये डिश जरूर ट्राई करें...मजा आएगा। इस मसालेदार एग करी को आप रोटी या पूड़ी के साथ भी ट्राई कर सकते हैं। खास बात तो ये है कि इस डिश से पेट भी आसानी से भर जाता है और टेस्ट भी भरपूर मिलता है।
एग कटलेट से शाम की चाय लगेगी परफेक्ट
शाम का समय है और कुछ अच्छा खाने का मन है तो एग कटलेट एक अच्छा ऑपशन है। उबले अंडे, आलू और मसालों को मिलाकर एग कटलेट बनाएं। शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन करे तो चाय के साथ इससे अच्छा कॉम्बिनेशन और कुछ हो ही नहीं सकता। चाहे बच्चे हो या बड़े ये सभी लोग पसंद करेंगे। केचप या हरी चटनी के साथ इनका स्वाद दोगुना हो जाता है।
एग सलाद है हेल्दी और टेस्टी
अगर आप हेल्थ को लेकर सजग हैं लेकिन उबला अंडा खाकर थक चुके हैं, तो एग सलाद आपके लिए है। इसमें उबले अंडे के टुकड़ों को खीरा, टमाटर, प्याज और ऑलिव ऑयल या दही के साथ मिलाया जाता है। ये डिश हल्की भी होती है और पेट को देर तक भरा रखती है। वज़न कम करने वालों के लिए ये एक अच्छा विकल्प है।
एग टोस्ट बनेगा मिनटों में

Image Credit: Canva
अगर आप सुबह-सुबह ऑफिस के लिए लेट हो रहे हैं तो एग टोस्ट सबसे शानदार ऑपशन है। साथ ही यदि ज्यादा भूखलगे तो भी ये फटाफट बनने वाला डिश है। ब्रेड के ऊपर अंडे का मिश्रण लगाकर तवे पर सेंक लें। कुछ ही मिनटों में ये बनकर तैयार हो जाता है।
मसाला एग मैगी
जिन्हें मैगी पसंद है उनके लिए ये ऑपशन हमेशा हमेशा के लिए फेवरेट बन जाएगा। बस एक बार आजमा कर देखिए। मैगी में अंडे का कॉम्बिनेशन हर कॉम्बिनेशन को फेल कर देगा। मसाला एग मैगी में अंडा डालने से येऔर ज्यादा टेस्टी बन जाता है। ये डिश स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के बीच खास पसंद की जाती है क्योंकि इसे बनाना आसान है।
एग पराठा का देसी तड़का
एग पराठा का कोई मुकाबला ही नहीं है। घरेलू अंदाज में बनाया गया एग पराठा हर किसी की पसंद है। पराठा के अंदर अंडा भरकर तवे पर घी के साथ सेंक दें। ये डिश खासतौर पर नॉर्थ इंडिया में काफी पसंद किया जाता है। इसे दही या अचार के साथ खाया जाए तो ज्यादा मजेदार लगने लगता है। आप भी इस डिश को एक बार ट्राई जरूर करें।
क्यों जरूरी है अंडे को नए तरीके से खाना
अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, लेकिन हम प्रतिदिन इसे एक ही तरीके से खाएंगे तो बोरियत आना लाजमी है। अलग-अलग रेसिपीज ट्राय करने से न सिर्फ स्वाद बदलता है, बल्कि खाने में दिलचस्पी भी बनी रहती है। इससे आपकी डाइट भी अच्छी रहती है और आप हैल्दी रहने के साथ-साथ खाने का भरपूर मजा भी ले पाते हैं।









