लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बात की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि इस बार देश का केंद्रीय बजट साप्ताहिक अवकाश वाले दिन यानि 1 फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। बता दें, हर साल 1 फरवरी को ही बजट आता है लेकिन इस बार 1 फरवरी को साप्ताहिक अवकाश के कारण बजट पेशी की तारीख को लेकर अटकलें थीं जो अब खत्म हो चुकी हैं।
ओम बिरला ने बताया कि साप्ताहिक अवकाश के कारण बजट पेशी की तारीख में परिवर्तन नहीं किया जा सकता। ऐसे में संसद में बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होगा । इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं बार बजट पेश करेंगी। बता दें, पारंपरिक रूप से बजट हर साल 1 फरवरी को ही पेश किया जाता रहा है। अब संसद के दोनों सदन 1 फरवरी को विशेष सत्र के लिए काम करेंगे और सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
8 साल बाद रविवार को पेश होगा बजट
बता दें आपको 2017 के बाद से अब जाकर पहली बार बजट रविवार को पेश होगा यानि कुल 8 साल बार रविवार को बजट पेश किया जाएगा। बता दें, 1 फरवरी को कई राज्यों में गुरु रविदास जयंती भी मनाई जाएगी।
संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन को वित्तीय योजनाओं, टैक्सी नीति और विकास संबंधित घोषणाओं का विवरण देंगी।
पूरे देश में इस ऐतिहासिक बजट पर व्यापार, निवेशक, उद्योग और आम जनता की निगाहें टिकी हैं। बता दें, बजट 2026 से इस बार भी आम जनता को पूरा भरोसा है कि उनके खाते में सरकार कुछ न कुछ बेहतर ही डालेगी, अब देखना ये है कि एक आम नागरिक को बजट 2026 में क्या क्या मिलता है।









