Tata Capital IPO: खुल गया टाटा कैपिटल का आईपीओ! जानिए पैसा लगाएं या नहीं?

टाटा ग्रुप की एनबीएफसी कंपनी, टाटा कैपिटल लिमिटेड (Tata Capital Ltd.) के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन खुल चुका है। यह आईपीओ 6-8 अक्टूबर 2025 तक के लिए खुला है।

Tata Capital IPO: खुल गया टाटा कैपिटल का आईपीओ! जानिए पैसा लगाएं या नहीं?

Tata Capital IPO

Tata Capital IPO: अगर आपके पास करीब 15,000 रुपये हैं तो आप इससे टाटा ग्रुप की इस कंपनी के पार्टनर बन सकते हैं। जी हां, आज से टाटा ग्रुप की एनबीएफसी कंपनी, टाटा कैपिटल लिमिटेड (Tata Capital Ltd.) के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन खुल चुका है। यह आईपीओ 6-8 अक्टूबर 2025 तक के लिए खुला है। 

 

Tata Capital IPO Details 

 

कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹310-₹326 तय किया है। अगर लॉट साइज की बात करें तो कंपनी ने  46 शेयरों का एक लॉट तय किया है। अपर प्राइस बैंड के आधार पर आपको न्यूनतम ₹14,996 का निवेश करना होगा।

 

यह आईपीओ फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों का कॉम्बिनेशन है। यह मेनबोर्ड आईपीओ ₹15,511.87 करोड़ का है। फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनी 21 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करके ₹6,846 करोड़ जुटाना चाहती है और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कंपनी 26.58 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करके ₹8,665.87 करोड़ जुटाना चाहती है।

 

इस आईपीओ का अलॉटमेंट गुरुवार 9 अक्टूबर को हो सकता है और इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 अक्टूबर को हो सकती है। MUFG Intime India Pvt.Ltd इस आईपीओ का रजिस्ट्रार है। अगर आपको अलॉटमेंट नहीं मिलता है तो रिफंड शुक्रवार 10 अक्टूबर को मिल जाएगा।

इस आईपीओ में पैसा लगाएं या नहीं?

ब्रोकरेज फर्म Anand Rathi, Canara Bank Securities, Arihant Capital, SMIFS, Kunvarji Finserv और Lakshmishree Investment ने इस आईपीओ को लंबी अवधि के लिए सब्सक्राइब (Subscribe for long-term) करने की सलाह दी है।

 

इसके अलावा Ventura, BP Equities, Aditya Birla Money, LKP Securities और Mehta Equities ने भी सब्सक्राइब (Subscribe) करने की राय दी है। 

 

वहीं Chola Securities और KR Choksey Finserv ने न्यूट्रल (Neutral) रेटिंग दी है।