हर कोई सोशल मीडिया के माध्यम से कमाना चाहता है। आज के दौर में किसे घीसी-पिटी जॉब वाली लाइफ पसंद है। ऐसे में कई लोग जॉब के बाद अपना क्वालिटी टाइम निकालकर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते हैं। Facebook, Instagram और YouTube आज के समय में न सिर्फ मनोरंजन का साधम मात्र है बल्कि ये क्रिएटर्स को कमाई का एक अच्छा जरिया देता है। लेकिन डिजिटल वल्ड में कई ऐसे क्रिएटर्स हैं जिनके सब्सक्राइबर मानोटाइजेशन पाने के लिए पर्याप्त नहीं है, वॉच टाइम बेहद कम है। उधर, Instagram पर भी कुछ ऐसा हाल है कि इनकम नहीं हो पा रही। लेकिन आज आपको हम कुछ ऐसे ट्रिप बताएंगे तो बिना मोनेटाइजेशन के सोशल मीडिया द्वारा इनकम जनरेट करने में मददगार साबित हो रहे हैं। आज कई लोगों को इसके बारे में पता है। यहीं वजह है कि कई लोगों के चैनल या आईडी मोनेटाइज नहीं होने के बावजूद वो सोशल मीडिया से कमाई करने में सक्षम है। अगर आप भी अपने Facebook, Instagram और YouTube से बिना मोनेटाइजेशन पाए इनकम जनरेट करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है। 

 

1. Monetization के बिना होगी अर्निंग

 

Facebook, Instagram और YouTube पर Monetization के बिना अर्निंग की जा सकती है। बता दें, आज सोशल मीडिया पर monetization प्रोग्राम्स में जुड़ने के लिए कई शर्तें होगी हैं जैसे- फॉलोअर्स की न्यूनतम संख्या, वॉच टाइम, कंटेंट गाइडलाइंस और अकाउंट की उम्र आदि। जब आप इन शर्तों को पूरा कर लेते हो तो इनकम मिलती है। लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि ये एक सुविधा मात्र है, सोशल मीडिया पर कमाई का एकमात्र उपाय नहीं। कई लोग बस इसी में फंसकर रह जाते हैं कि मेरा चैनल मोनेटाइज नहीं हुआ मतलब अभी अर्निंग नहीं हो पाएगी। ऐसे में आपको बता दें कि आप गलत सोच रहे हैं। अभी भी अर्निंग पॉसिबल है। सोशल मीडिया पर कमाई का बेसिक स्ट्रक्चर ऑडियंस का भरोसा और प्रभाव है। यदि आप इसे जीत लेते हैं तो फिर कमाई करना आसान हो जाएगा। 

 

2. ब्रांड प्रमोशन है कमाई का बेहतरीन विकल्प 

 

Facebook, Instagram और YouTube पर किसी ब्रांड का प्रमोशन करना एक बेहतरीन विकल्प है। आज न सिर्फ बड़े ब्रांड बल्कि छोटे और मझोले ब्रांड भी क्रिएटर्स की ऑडियंस की संख्या से ज्यादा engagement को प्राथमिकता दे रहे हैं। यानि यदि आपके ऑडियंस कम हैं लेकिन नॉन फॉलोअर आपके कंटेंट को देखना पसंद करते हैं, अच्छे खासे रीच आ जाते हैं तो ये अर्निंग का एक अच्छा जरिया बन सकता है। Instagram और Facebook पर आजकल 1 हजार से ऊपर यदि फॉलोअर हैं तो उन्हें भी ब्रांड प्रमोशन मिल जाता है। ये दर्शाता है कि डिजिटल मार्केटिंग अब रीच से ज्यादा रेलेवेंस पर डिपेंड करती है। 

 

3. Affiliate Marketing है पैसों की खदान 

 

सोशल मीडिया पर Affiliate Marketing आज एक नया उभरता हुआ इनकम का अच्छा साधन है। 4-5 सालों के अंतराल में Affiliate Marketing ने अपनी पकड़ बना ली है। जैसे-जैसे ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ा है वैसे-वैसे Affiliate Marketing से अर्निंग भी बढ़ी है। बिना कंटेंट मोनेटाइजेशन लिए आप Affiliate Marketing से आज अच्छा-खासा पैसा कमा सकते हैं। इन फिल्ड में ईमानदारी से प्रोडक्ट रिव्यू करना और लोगों को सच्ची जानकारी देंगे तो लोग हर बार आपके प्रोडक्ट्स रिव्यू पर भरोसा करेंगे। जिसके बाद आपने जो लिंक अपने वीडियो में लगाया है उसे क्लीक करने से डरेंगे नहीं बल्कि आपका और ऑडियंस का भरोसा जब मजबूत हो जाएगा तो आपकी इनकम बहुत अधिक हो जाएगी। Affiliate Marketing छप्पर भाड़कर पैसे देने की क्षमता रखता है। बस आपको इन फिल्ड में मास्टर होने की जरूरत है। 

 

4. Skill-based Earning

 

                                                                              Image Credit: Canva 

सोशल मीडिया न केवल एक मनोरंजन का साधन बनकर रह गया है बल्कि ये एक ओपन प्लेफॉर्म है जहां वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, थंबनेल डिजाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट जैसी स्किल्स सीखाने वाले लोगों की बातें सुनना लोग पसंद करते हैं। आप अपने टैलेंट को रील या शॉर्ट्स के जरिए दिखा सकते हैं। इस तरह आपको सोशल मीडिया से freelancing clients मिल जाते हैं और आपकी अच्छी-खासी अर्निंग भी हो जाती है। ये युवाओं के लिए बेहद अच्छा विकल्प है क्योंकि इससे युवा पारंपरिक नौकरी के विकल्पों से बाहर निकलकर स्वतंत्र रूप से काम कर सकते हैं।

 

5. online courses, paid communities या digital products

 

आज सोशल मीडिया पर कई क्रिएटर्स अपने नॉलेज और जानकारी को online courses, paid communities या digital products के रूप में लोगों को सर्विस के तौर पर देते हैं। इनचीजों को सीखने में लोगों की दिलचस्पी आज कल बढ़ रही है। ये विकल्प खासतौर से उन लोगों के लिए प्रभावी है जो किसी खास विषय पर अपनी गहरी समझ रखते हैं। 

 

6. Drop Servicing और Lead Generation को समझें

 

पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर Drop Servicing और Lead Generation का चलन बढ़ा है। आपके मन में भी ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर ये है क्या ? दरअसल, Drop servicing में क्रिएटर क्लाइंट से प्रोजेक्ट लेता है और फिर उसे किसी दूसरे प्रोफेशनल से पूरा करवाता है। इसके बदले में कुछ पैसे वो उसे दे देता है बाकि खुद रख लेता है। वहीं lead generation में क्रिएटर संभावित ग्राहकों की जानकारी इकट्ठा कर बिजनेस को बेचता है। ये बताता है कि सोशल मीडिया पर कमाई सिर्फ कंटेंट बनाने से नहीं बल्कि Drop Servicing और Lead Generation से भी मुमकिन है।

 

7. सोशल मीडिया पर भरोसे से मिलेंगे पैसे 

 

साफ शब्दों में कहें तो ये सारे विकल्प तब काम आएंगे जब आप अपने ऑडियंस का भरोसा पूरी तरह जीत लेंगे। जब आपके ऑडियंस आपका आंखें बंद करके भरोसा करने लगे तो समझ जाना सोशल मीडिया में इन विकल्पों के प्रयोग से पैसे आसानी से कमाए जा सकते हैं। ऐसे में अब आपका सवाल क्लीयर हो गया होगा। सच तो ये ही है कि सोशल मीडिया पर ऑडियंस का भरोसा यदि आपने जीत लिया है तो बिना मोनेटाइजेशन के भी अर्निंग हो सकती है।