मीशो अब शेयर बाजार में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस कंपनी का आईपीओ 3 दिसंबर को आम निवेशकों के लिए खुलेगा। जो लोग पैसा लगाना चाहते हैं, वे 5 दिसंबर तक इसमें अपनी बोली लगा सकेंगे। इस आईपीओ की काफी चर्चा है और इसे साल 2025 के सबसे बड़े और चर्चित आईपीओ में से एक माना जा रहा है। निवेशकों के लिए अब प्राइस बैंड और बाकी सारे डिटेल्स सामने आ गए हैं।

 

प्राइस बैंड और लॉट साइज


मीशो ने अपने आईपीओ के लिए 105 से 111 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 135 शेयरों का है। एंकर निवेशकों को यह ऑफर एक दिन पहले यानी 2 दिसंबर को खुलेगा।


कितना है लेटेस्ट जीएमपी (GMP)?
 

आईपीओ के पहले ग्रे मार्केट में मीशो का प्रीमियम थोड़ा कम हो गया है। आज शुक्रवार 28 नवंबर को 14:57 बजे तक इसका GMP 29 रुपये है। इसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में शेयर IPO प्राइस से 29 रुपये अधिक पर ट्रेड कर रहा है। पहले यह प्रीमियम अधिक था, लेकिन अब थोड़ा स्थिर हुआ है। यह संकेत देता है कि बाजार में लिस्टिंग के दिन शेयर की डिमांड पहले जैसी उत्साही नहीं है, लेकिन अभी भी निवेशकों के लिए आकर्षक माना जा सकता है।
 

शेयर लिस्टिंग कब होगी?


शेयरों के आवंटन का आधार 8 दिसंबर को फाइनल किया जाएगा।
रिफंड प्रक्रिया और डीमैट खातों में शेयर जमा 9 दिसंबर से शुरू होगी।
मीशो के शेयर BSE और NSE पर 10 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं।


OFS में कौन-कौन से प्रोमोटर्स हिस्सेदारी बेच रहे हैं ? 


Meesho के ऑफर फॉर सेल (OFS) में कुछ प्रमुख निवेशक और प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेचने वाले हैं। इसमें Elevation Capital, Peak XV Partners, Golden Summit, Y Combinator और कंपनी के प्रमोटर्स शामिल हैं।


कंपनी में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 18.5% है, जबकि बाकी 81.5% शेयर पब्लिक निवेशकों के पास हैं।      

सबसे बड़े निवेशकों में Elevation Capital (15.11%), Prosus की Naspers Ventures (12.34%), Peak XV Partners (11.3%), SoftBank का SVF II Meerkat (9.3%) और WestBridge Crossover Fund (3.92%) शामिल हैं।


आईपीओ के रजिस्ट्रार और लीड मैनेजर्स

 

कोटक महिंद्रा कैपिटल , जेपी मॉर्गन इंडिया , मॉर्गन स्टेनली इंडिया , एक्सिस कैपिटल , सिटिग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं और Kfin Technologies Ltd. इस आईपीओ का रजिस्ट्रार है।


इश्यू रजिस्ट्रार की भूमिका केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड निभा रही है।
सेबी ने 14 अक्टूबर को मीशो के IPO दस्तावेज़ों को मंजूरी दी थी। इसके बाद 18 अक्टूबर को अपडेटेड DRHP सबमिट किया गया।

 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। The Headlines हिंदी अपने पाठकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।