अगर आप कम बजट में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और ज्यादा प्रॉफिट कमाना आपका गोल है तो आगरा की होलसेल मार्केट्स आपके लिए बेस्ट जगह साबित हो सकती हैं। ताज महल के लिए दुनिया भर में मशहूर आगरा बिजनेस करने वालों का भी फेवरेट हब है, क्योंकि यहां आपको हर कैटेगरी में सस्ता और बढ़िया क्वालिटी वाला सामान थोक रेट में मिल जाता है। आइए जानते हैं आगरा की उन टॉप मार्केट्स के बारे में जहां से सामान खरीदकर आप आसानी से अच्छी कमाई कर सकते हैं।

 


किनारी बाजार - शादी और डेकोरेशन सामान की सबसे बड़ी मार्केट


अगर आपकी शॉप शादी, पार्टी या इवेंट से जुड़े सामान बेचते है तो किनारी बाजार आपके लिए गोल्ड माइंस है। यहां दुल्हन के लहंगे, ज्वेलरी, सजावटी सामान, पैकेजिंग आइटम और मैरिज फंक्शन में इस्तेमाल होने वाला लगभग हर सामान कम दाम पर मिल जाएगा।


देश में शादी का सीजन रहते ही इस मार्केट में भारी भीड़ रहती है और वेराइटी इतनी ज्यादा है कि ग्राहक कन्फ्यूज हो जाते हैं क्या चुने क्या छोड़ें।

 


सदर बाजार - गिफ्ट्स से लेकर ट्रेंडी कपड़ों तक सबकुछ


आगरा का सदर बाजार शहर की सबसे भीड़भाड़ वाली और फेमस मार्केट में से एक है। यहां गिफ्ट आइटम, पैकेजिंग, स्टाइलिश कपड़े, बैग्स, लेदर आइटम और होम डेकोर तक सब मिलता है।


कम कीमत और बड़े पैमाने पर वैराइटी की वजह से ये मार्केट रिटेलर्स के लिए बेस्ट जगह मानी जाती है। स्ट्रीट फूड भी यहां का बड़ा आकर्षण है।

 


फ्रीगंज - ऑटो पार्ट्स और हार्डवेयर का हॉटस्पॉट


अगर आपका बिजनेस हार्डवेयर या ऑटो पार्ट्स से जुड़ा है तो फ्रीगंज मार्केट आपके काम की जगह है। यहां बाइक, कार, मशीनरी और हर तरह के मैकेनिकल टूल्स बेहद सस्ते दामों पर मिलते हैं।


बड़े दुकानदार और फैक्ट्री ओनर्स भी इस मार्केट से थोक में सामान खरीदते हैं क्योंकि यहां दाम बाजार से काफी कम होते हैं।

 


लोहा मंडी - फैशन और फुटवियर का फेवरेट मार्केट


नाम देखकर मत समझिए कि यहां सिर्फ लोहा मिलता है। लोहा मंडी आगरा की सबसे रंगीन और बजट-फ्रेंडली कपड़ों की मार्केट है।


यहां लड़कियों और लड़कों दोनों के लिए ट्रेंडी कपड़े, चप्पलें और जूते बड़ी रेंज में मिलते हैं। सस्ती कीमत और अनगिनत वेराइटी इसे शॉपिंग लवर्स की पहली पसंद बनाते हैं।

 


संजय प्लेस - इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा सेंटर


अगर आप मोबाइल एक्सेसरीज़, कंप्यूटर पार्ट्स, CCTV, LED, या होम अप्लायंसेज़ का बिजनेस करना चाहते हैं तो संजय प्लेस आपके लिए परफेक्ट जगह है।


यहां इलेक्ट्रॉनिक सामान थोक रेट में आसानी से मिल जाता है और रिटेलिंग में अच्छा मार्जिन भी मिल जाता है। यही वजह है कि शहर भर के इलेक्ट्रॉनिक डीलर्स इस मार्केट पर भरोसा करते हैं।


आगरा की ये मार्केट्स हर तरह के बिजनेस के लिए शानदार ऑप्शन हैं। सही प्रोडक्ट चुनकर अगर आप यहां से होलसेल में सामान खरीदते हैं तो कम लागत में आपका प्रॉफिट कई गुना बढ़ सकता है।