पर्सनल लोन आजकल बहुत आसानी से मिल जाता है। कुछ मिनटों में पैसा अकाउंट में आ जाता है और कोई भी बड़ी डॉक्यूमेंटेशन की जरूरत भी नहीं होती। इसी आसान प्रोसेस की वजह से कई लोग बिना सोचे-समझे लोन ले लेते हैं और बाद में ईएमआई के बोझ से उनकी फाइनेंशियल हेल्थ खराब हो जाती है।
अगर आप भी पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जरूर जान लें कि किन कामों के लिए यह लोन लेना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है।
1- ट्रैवल या लग्जरी छुट्टियों के लिए
घूमना-फिरना अच्छा होता है, लेकिन सिर्फ छुट्टियों के लिए पर्सनल लोन लेना सही फैसला नहीं है। टूर खत्म हो जाएगा लेकिन ईएमआई महीनों तक जेब पर भारी पड़ेगी। बेहतर है कि ट्रैवल के लिए पहले से सेविंग करें और उसी हिसाब से प्लान बनाएं।
2- शादी या किसी बड़े आयोजन के लिए
सोशल मीडिया के दौर में हर कोई ग्रैंड वेडिंग का सपना देखता है और कई लोग इसके लिए लोन भी ले लेते हैं। लेकिन शादी एक दिन का इवेंट है। इसके लिए सालों तक ईएमआई भरना किसी भी तरह समझदारी नहीं है। अपनी बजट के अंदर शादी करना सबसे अच्छा विकल्प है।
3- लग्जरी और नॉन-एसेंशियल आइटम्स खरीदने के लिए
आजकल कई लोग पर्सनल लोन लेकर महंगी गाड़ी, लेटेस्ट फोन, ब्रांडेड कपड़े या लग्जरी आइटम खरीद लेते हैं। लेकिन ये चीजें समय के साथ वैल्यू खो देती हैं। इसके बावजूद आपको हर महीने भारी EMI भरनी पड़ती है। ऐसी चीजों पर लोन लेना आपको लंबे समय तक फाइनेंशियल ट्रैप में डाल सकता है।
सही फैसला क्या है?
पर्सनल लोन तब ही लें जब जरूरत वाकई जरूरी हो - जैसे मेडिकल इमरजेंसी या कोई जरूरी फाइनेंशियल क्राइसिस। फिजूल खर्चों, शो–ऑफ या लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए लोन लेना भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकता है।
सही प्लानिंग और सेविंग आपको कर्ज के बोझ से बचा सकती है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। The Headlines हिंदी अपने पाठकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।









