दरअसल, भरी विधानसभा में विधायक केआर रमेश ने रेप को लेकर घिनौनी टिप्पणी की। विधायक केआर रमेश ने हंसते हुए भरी सभा में कहा कि जब आपके साथ रेप हो रहा है और आपको ऐसा लग रहा है कि खुद को बचाने में असमर्थ हैं तो चुपचाप लेट जाइए और एनजॉय कीजिए। फिर जाहिर-सी बात है निंदा तो होगी ही। कांग्रेस विधायक ने बिना कुछ सोचे महिला समाज का अपमान कर डाला।
केआर रमेश की हो रही निंदा
रेप को लेकर इस बड़ी टिप्पणी के बाद कांग्रेस विधायक केआर रमेश चारो तरफ से घिर गए। खुद कांग्रेस पार्टी में इस बयान के बाद किरकिरी छाई है। देश की बड़ी पार्टियां इस बयान को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हैं। सोशल मीडिया पर विधायक का क्लीप काटकर लोग वीडियो बना रहे हैं। हर तरफ केआर रमेश को लेकर आक्रोश का माहौल है।
बता दें, आपको रेप पर इतनी भद्दी टिप्पणी करने के बाद केआर रमेश ने माफी तो मांगी लेकर क्या माफी मांगने से महिला समाज का जो अपमान हुआ वो वापस आएगा क्या। आम जनता के दिल पर जो ठेस पहुंची वो वापस आ पाएगी क्या? जब वोट मांगना होता है तो यहीं नेता भाइयों और बहनों करके जनता को संबोधित करते हैं लेकिन भरी सभा में बहन समान हर महिला के लिए ऐसी टिप्पणी करते इन्हें देर नहीं लगती। ये बताती है कि राजनीति और इंसानियत, अच्छे संस्कार में दूर-दूर का फासला है।
बता दें आपको कि रेप पर इतनी भद्दी टिप्पणी करने वाले कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के विधायक केआर रमेश पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों में से एक हैं। वहीं राशिद अल्वी का कहना है कि इस तरीके का बयान निंदनीय है और इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। अगर नेता ही महिलाओं की इज्जत नहीं करेंगे तो फिर कौन करेगा।
भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां हर किसी को खुलकर बोलने का अधिकार है। हर वर्ग, हर समाज, हर धर्म को सम्मान का अधिकार है। जब देश की सत्ता ही ऐसे लोगों के हाथों में लग जाए तो लोकतंत्र का क्या हाल होगा।









