अगर आप की भी शादी की उम्र हो गई है और आपके घरवाले चाहतें है कि आप जल्दी से शादी कर लें , लेकिन आजकल की जनरेशन को देखकर आपका शादी शब्द से विश्वास उठ गया है। आप इस बात को लेकर डर रहे हैं कि कहीं आपको गलत लाइफ पार्टनर न मिल जाए। तो आज हम आपको अच्छे से समझाते है कि आप एक सही लाइफ पार्टनर की पहचान कैसे कर सकते है। लेकिन साथ में ये भी बता दें कि रिश्ते कोई मैथमेटिक्स नहीं होते, ये दिल की समझ और छोटी-छोटी बातों से तय होते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी बातें बता रहे हैं, जिनसे आप पहचान सकते हैं कि सामने वाला इंसान आपके लिए बना है या नहीं।

 

1. आपकी ख़ुशी उसके लिए मायने रखती है

सही लाइफ पार्टनर वही है जो आपकी स्माइल को सीरियसली लेता है। अगर वो आपकी छोटी-छोटी बातों को नोटिस करता है, आपकी पसंद-नापसंद समझने की कोशिश करता है, और आपको खुश देखने के लिए इतना-सा भी एक्स्ट्रा एफर्ट करता है तो समझिए दिल सही जगह पर है।

 

2. आपकी बात को बीच में काटता नहीं, समझकर सुनता है

जो इंसान आपको दिल से सुनता है, आपकी सिचुएशन को समझता है और हर बार खुद को साबित करने की कोशिश नहीं करता , वो लंबे सफर का साथी होता है। लाइफ में सुनना बोलने से ज्यादा जरूरी है, और जो ये बैलेंस रखे वही एक अच्छा पार्टनर होता है।

 

3. गुस्से में भी आपकी इज्ज़त करना नहीं भूलता

किसी भी रिश्ते की असली परीक्षा तब होती है जब हालात खराब हों। अगर वो गुस्से में भी आपकी इंसल्ट नहीं करता, आपके लिए बुरे शब्द नहीं बोलता और लड़ाई में भी सीमाएं क्रॉस नहीं करता ,तो ये बहुत बड़ा ग्रीन फ्लैग है।

 

4. आपके सपनों को अपना समझता है

सही पार्टनर आपके ड्रीम्स को “चलो ठीक है” वाली चीज नहीं मानता, बल्कि उन्हें पूरा करने में साथ खड़ा होता है। अगर वो आपको ग्रो करने में मदद कर रहा है, मोटिवेट कर रहा है और आपके गोल्स के पीछे खड़ा है , तो ये रिश्ता मजबूत बनने वाला है।

 

5. उसके साथ आप ‘खुद’ बनकर रह पाते हैं

ये सबसे बड़ा साइन है। अगर उसके सामने आपको एक्टिंग नहीं करनी पड़ती, खुद को प्रूव नहीं करना पड़ता, और आप जैसे हैं वैसे रहने में कंफर्टेबल महसूस करते हैं , तो यही वो इंसान है जो आपकी लाइफ में शांति और भरोसा लेकर आएगा।