सर्दियां शुरू होते ही लोगों का मन गर्म-गर्म तला-भुना और नमकीन खाने को करता है। मठरी, चिप्स, समोसे, पकोड़े जैसे स्नैक्स ठंड में और भी ज्यादा अच्छे लगते हैं। लेकिन यही स्वाद आपकी सेहत के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। डॉक्टर और आयुर्वेद एक्सपर्ट्स दोनों मानते हैं कि सर्दियों में ज्यादा नमकीन और फ्राइड फूड खाना शरीर पर बहुत खराब असर डालता है, खासकर तब जब हमारी फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है।

 

ठंड के मौसम में मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, ऐसे में नमकीन और ओवर-फ्राइड खाना हमारी बॉडी को कई गंभीर health issues दे सकता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ज्यादा नमक और तला-भुना खाना क्यों नुकसानदायक है -

 

1. ज्यादा नमक हड्डियों को कमजोर कर देता है

नमक रोज खाने के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा शरीर में कैल्शियम तेजी से कम करती है। इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और भविष्य में ज्वाइंट पेन और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

 

2. किडनी पर बढ़ता है दबाव

ज्यादा नमक खाने से किडनी को ज्यादा काम करना पड़ता है। किडनी को सोडियम को फिल्टर करने में एक्स्ट्रा प्रेशर लगाना पड़ता है, जिससे समय के साथ किडनी फंक्शन करना स्लो होने लगता है।

 

3. स्किन हो सकती है और ज्यादा ड्राई

सर्दियों में वैसे ही त्वचा सूखने लगती है, ऐसे में ज्यादा नमक खाने से बॉडी का वाटर बैलेंस बिगड़ जाता है और स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है। इसके अलावा चेहरा भी बेजान दिखने लग जाता है और झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं।

 

4. हाई BP का खतरा बढ़ जाता है

ज्यादा नमक सीधे हमारे दिल को प्रभावित करता है। सोडियम खून में पानी की मात्रा बढ़ा देता है, जिससे शरीर के सेल पर प्रेशर बढ़ता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। यह आगे जाकर हार्ट की समस्या का भी कारण बन सकता है। 

 

5. वजन तेजी से बढ़ सकता है

सर्दियों में लोग पकोड़े, समोसे, चाट और तरह-तरह का फ्राइड फूड ज्यादा खाते हैं। ये फ़ूड आइटमस हाई कैलोरी होते हैं और नमक से भरे हुए होते है। लेकिन ठंड में फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है, जिससे फैट तेजी से बढ़ता है और वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।

 

6. शरीर में पानी रुकने लगता है (Water Retention)

सर्दियों में प्यास कम लगती है, ऐसे में जब आप नमक ज्यादा खाते हैं, तो बॉडी के अंदर पानी रुकने लगता है जिससे चेहरे पर पफीनेस (Puffiness), हाथों-पैरों में सूजन और भारीपन महसूस होने लगता है। सर्दियों में नमकीन और तला-भुना खाना अच्छा तो लगता है, लेकिन यह आपके सेहत पर लंबे समय के लिए भारी पड़ सकता है।

डॉक्टरों की मानें तो आपको इस तरह के स्नैक्स सर्दियों में कभी-कभी ही खाना चाहिए और रोजमर्रा की डाइट में हल्का, घर का बना और कम नमक वाला खाने का ही सेवन करना चाहिए।