राजस्थान में घूमने के लिए बहुत कुछ खास है। बेस्ट टूरिस्ट प्लेस कहे जाने वाला राजस्थान राज्य विदेशों में अपनी सुंदर कलाकृति के कारण जाना जाता है। यहां स्थित पुराने किले, महान हस्तियां जैसे महाराणा प्रताप और किलों की वजह से ये बाकि राज्यों से बिल्कुल अलग है। हर साल यहां करोड़ों की संख्या में लोग घूमने आते हैं। इतना ही नहीं राजस्थान अपनी संस्कृति, रहन-सहन, खानपान, भाषा, पहनावा और संस्कार के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। आज हम आपको उसी राजस्थान की सैर पर ले चलेंगे और बताएंगे कि यहां वे कौन-से ऐसे 5 जगह हैं जहां की खूबसूरती के आगे सब कुछ फीका पड़ जाता है।
उदयपुर
उदयपुर को भारत का वेनिस भी कहा जाता है। पिछोला झील, सिटी पैलेस और जग मंदिर यहां की शान हैं। सूर्यास्त के समय झील के किनारे बैठना एक यादगार अनुभव देता है। यदि आप पूरे परिवार के साथ यहां वीकएंड मनाने आएंगे तो यकीन मानिए खुशी-खुशी ढेर सारी यादें लेकर वापस जाएंगे।
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित आमेर फोर्ट, अलबर्ट हॉल, हवा महल, जंतर मंतर, सिटी पैलेस, नाहरगढ़ किला, जल महल, गलता जी मंदिर, बिरला मंदिर आदि प्रसिद्ध हैं। यहां आप अपने परिवार वालों और कपल्स के साथ घूमने जरूर जाएं। इतना ही नहीं जयपुर में कई प्रसिद्ध बाजार हैं जहां अच्छे कपड़े और सजावट के सामान की खरीदारी भी की जा सकती है जैसे- जौहरी बाजार, बापू बाजार, चांदपोल बाजार, किशनपोल बाजार, त्रिपोलिया बाजार आदि।
माउंट आबू
माउंट आबू में स्थित नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और गुरु शिखर इसकी खास पहचान हैं। यहां की खासियत है कि ये राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां से सूर्यास्त का नजारा बेहद सुंदर लगता है।
रणथंभौर
रणथंभौर घूमने के लिए शानदार जगहों में से एक है। रणथंभौर नेशनल पार्क बाघों के दीदार के लिए प्रसिद्ध है। रणथंभौर किला 10वीं शताब्दी का ऐतिहासिक किला है। यहां आप त्रिनेत्र गजनेर मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं।
जैसलमेर
जैसलमेर का किला, पटवों की हवेली, सालिम सिंह की हवेली, नथमल की हवेली, गड़ीसर झील, सूर्य मंदिर आदि घूमने के लिए प्रसिद्ध हैं। आप भी अपने परिवारवालों के साथ यहां आकर इनका लित्फ उठा सकते हैं।









