14 जनवरी मकर संक्रांति यानी साल का पहला त्यौहार ढेर सारी खुशियां लेकर आ रहा है। ऐसे में खिचड़ी खाने का रिवाज बहुत पुराना है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन खिचड़ी के साथ-साथ आप अन्य कुछ स्वादिष्ट पकवान बनाकर उसका भी आनंद ले सकते हैं। आज यहां हम आपको इनमें से ही कुछ स्वादिष्ट पकवान के बारे में जानकारी देंगे।
1. तिल के लड्डू
सफेद और काले तिल से बनने वाले तिल के लड्डू और तिलकुट मकर संक्रांति के स्वादिष्ट पकवानों में से एक है। तिल को सोंधा गर्म करके गर्म गुड़ के साथ इसे बांधकर लड्डू बनाया जाता है।
2. पुरण पोळी (Puran Poli)
ये महाराष्ट्र की पारंपरिक मिठाई है, जिसे चने की दाल और गुड़ भरकर बनाया जाता है। इसके ऊपर थोड़ा घी डालकर परोसा जाता है। ये खाने में बहुत स्वाद लगती है।
3. चिक्की (Chikki)
मूंगफली की चक्की खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। मूंगफली को रोस्ट करके उसे गर्म गुड़ के साथ मिलाकर इसकी प्लेटें बनाई जाती है फिर काटकर परोसा जाता है।
4. मकर चौला (Makara Chaula)
मकर संक्रांति पर ये भी एक बेहतरीन विकल्प है। ये ओडिशा का खास व्यंजन है। इसे नए धान, दूध, गुड़ और फल मिलाकर बनाया जाता है।
5. तिलकुट (Tilkut)
पूर्वोत्तर और बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में मकर संक्रांति के दिन तिलकुट खाना पसंद किया जाता है। इस बार आप भी इसे खाकर देखिए। यकीन मानिए दिल खुश हो जाएगा। ये भुने तिल और गुड़ से बनता है। इसे हल्का पिसकर तैयार किया जाता है जो सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखने में मददगार होता है।
इस बार मकर संक्रांति पर अन्य क्षेत्रों के स्वादिष्ट पकवान खाकर नए डिशों का आनंद लें। इससे आपका मकर संक्रांति का त्योहार और भी खास हो जाएगा। हमारी तरफ से आपको और आपके पूरे परिवार को मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं।









