फरवरी का महीना कपल्स के लिए खास होता है। ऐसे में आप झीलों के शहर उदयपुर का आनंद लेने ज़रूर आएं। राजस्थान का ये शहर आपको ढेर सारी यादें बटोरने में मदद करेगा।
फरवरी में उदयपुर घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। इस वक्त यहां का मौसम बेहद ही खूबसूरत और सुहावना होता है। अगर आप भी अपने परिवार के साथ यहां घूमने आएंगे तो यकीन मानिए बहुत अच्छी यादें अपने साथ लेकर जाएंगे। राजस्थान का उदयपुर परफैक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। बता दें, राजस्थान का ये खूबसूरत शहर अपनी झीलों, महलों और रोमांटिक माहौल के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।
फरवरी में उदयपुर घूमने जरूर आएं
फरवरी में उदयपुर का मौसम बेहद शानदार होता है। न ज्यादा ठंड, न ज्यादा गर्मी, यानी कि घूमने के लिए एकदम अनुकूल मौसम। इसी कारण सर्दियों के अंतिम दौर में उदयपुर पर्यटकों की पहली पसंद रहा है।
उदयपुर में ये हैं घूमने की शानदार जगहें
फरवरी में उदयपुर की खूबसूरती देखने लायक होती है। उदयपुर में स्थित सिटी पैलेस, पिछोला झील, फतेह सागर झील, सज्जनगढ़, जग मंदिर और सहेलियों की बाड़ी काफी चर्चित जगहों में से एक है। उदयपुर में झीलों के किनारे अपनों के संग बैठना और हल्की हल्की, ठंडी ठंडी हवाओं का आनंद लेना यादगार होता है।
कपल्स और फैमिली के लिए शानदार जगह
उदयपुर एक ऐसी जगह है जो कपल्स और फैमिली दोनों के लिए परफैक्ट डेस्टिनेशन है। फरवरी का महीना कपल्स के लिए खास होता है और फैमिली ट्रिप के लिहाज से भी ये शहर सुरक्षित और सुविधाजनक माना जाता है।
उदयपुर है बजट फ्रेंडली ट्रिप
उदयपुर में होटल और ट्रैवल पैकेज जनवरी की तुलना में थोड़े किफायती दामों पर मिल जाते हैं। ऐसे में कम बजट में आप फैमिली के साथ लक्जरी और हैरिटेज का आनंद ले सकते हैं।
ऐसे में अगर आप फरवरी के महीने को यादगार बनाना चाहते हैं तो उदयपुर ज़रूर आएं।









