सोलो ट्रिप पर आपको अपनी सेफ्टी के इंतजाम खुद करने पड़ते हैं। जब आप सेफ रहेंगी तो ही सोलो ट्रिप का खुलकर आनंद ले पाएंगी। आज के दौर में सोलो ट्रिप सिर्फ एक ट्रेंड बनकर नहीं रह गया बल्कि खुद को समझने और आत्मनिर्भर बनने का बेहद ही अच्छा मौका है। ऐसे में हर किसी को समय-समय पर सोलो ट्रिप पर जरूर जाना चाहिए। लेकिन यदि आप एक महिला हैं तो सोलो ट्रिप पर जाते वक्त आपके लिए सेफ्टी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में आपको हम यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं जो आपको सोलो ट्रिप के दौरान सुरक्षित करने में मदद करेगा।
1. ट्रिप से पहले पूरी रिसर्च जरूर करें
सोलो ट्रिप पर जाने से पहले जहां आप जाने वाले हैं उस जगह की पूरी रिसर्च जरूर कर लें। इसके लिए आप गूगल मैप, ट्रैवल ब्लॉग्स और रिव्यू प्लेटफॉर्म्स की मदद ले सकते हैं। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपको अपने साथ कौन-कौन से जरूरी सामान रखने हैं।
2. किसी भरोसेमंद व्यक्ति को ट्रैवल प्लान बताएं
आप ट्रेवल करने जा रहे हैं इसकी जानकारी किसी भरोसेमंद आदमी को जरूर बताएं। ट्रैवल इटिनरेरी, होटल डिटेल्स और लोकेशन भी परिवार या किसी करीबी दोस्त के साथ जरूर शेयर करें। समय-समय पर अपनी हर अपडेट उन्हें जरूर दें।
3. सुरक्षित रहने के लिए सही स्टे चुनें
हमेशा जिस होटल को रहने के लिए चुने ध्यान रखें कि वो अच्छी रेटिंग वाले होटल, होस्टल या गेस्ट हाउस हो। अगर आप पहली बार सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं तो 24x7 रिसेप्शन और सीसीटीवी जैसी सुविधाओं वाले होटल का ही चयन करें। ये आपके लिए ज्यादा सेफ रहेगा।
4. पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कैब का सही इस्तेमाल करें
सोलो ट्रिप के दौरान अनजान जगहों पर रात के समय अकेले सफर करने से बचें। कैब बुक करते समय ऐप-बेस्ड सर्विस का ही इस्तेमाल करें। साथ ही साथ ड्राइवर की डिटेल्स जरूर चेक करें। अपनी ट्रिप की डिटेल भरोसेमंद इंसान को जरूर शेयर करें।
5. जरूरत से ज्यादा कैश साथ न रखें
सोलो ट्रिप के दौरान जरूरत से ज्यादा कैश न रखें। ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प चुनें।









